home page

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

 | 
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या


हमीरपुर, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक युवक ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बिवांर थाना आकर घटना की लिखित सूचना दी।

उमरी गांव निवासी दिनेश (22) पुत्र कामता ने अपने जानवर बाड़ा के छप्पर की कड़ी से अंगौछा बांधकर गले मे फंदा लगा लिया, जिसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि दिनेश उसका छोटा पुत्र है। रविवार को वह मसूर की मड़ाई कराने खेत गया हुआ था और पत्नी भी वहीं थी। उसकी पत्नी रूपरानी जब घर खाना लेने आई और खाना खाने के लिए पुत्र को बुलाने जानवर बाड़ा पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया, जिसने पति को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई अवधेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर गया हुआ था। उसे दोपहर में घटना की सूचना मिली थी। बताया कि दिनेश बीते शुक्रवार को ही राजस्थान से लौटा था। जहां वह क्रेशर में काम करता था। शनिवार की शाम दिनेश ने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि दिनेश का फोन अभी तक नहीं मिला है, जिससे जानकारी मिल सके कि घटना से पहले उसकी किससे बात हुई थी। बताया गया कि मृतक अविवाहित था और पिता के नाम 8 बीघे कृषि भूमि है, दोनों पुत्र मजदूरी करते थे।

हलका इंचार्ज एसआई अंकित बैसला ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा