home page

भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है योग : जयंत गंगवार

 | 

गोरखपुर, 30 मार्च (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित महंत अवेद्यनाथ इकाई, मैत्रेयी इकाई, स्वामी विवेकानंद इकाई एवं गार्गी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के छठे दिवस का आयोजन ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातःकालीन योग सत्र से हुआ, जिसका संचालन जयंत गंगवार (स्पोर्ट्स इंचार्ज) के मार्गदर्शन में किया गया। “योग का महत्त्व और उसका व्यापक प्रभाव” विषय पर आयोजित इस सत्र में स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन एवं आत्मा के संतुलन हेतु अत्यंत आवश्यक है तथा तनाव, उच्च रक्तचाप एवं अन्य रोगों के नियंत्रण में सहायक है।

योग सत्र के उपरांत स्वयंसेवकों ने ग्राम सभा मानीराम में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि जैव विविधता का संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायता मिलती है।

दिवस के द्वितीय सत्र में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. रोहित कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। “युवाओं के लिए सही ट्रैक” विषय पर उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर कौशल विकास, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के महत्व पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे सामाजिक संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गरिमा पाण्डेय एवं धीरज कुमार सहित अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय