home page

दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर मार्ग के नामकरण का प्रस्ताव पास

 | 
दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर मार्ग के नामकरण का प्रस्ताव पास


कानपुर, 10 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का केंद्र है, ऐसे में कार्यालय के सामने स्थित मार्ग का नामकरण पंडित जी के नाम पर होना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातें बुधवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

प्रकाश पाल ने बताया कि शिवाजी इंटर कॉलेज से यशोदा नगर बाइपास तक के मार्ग को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग घोषित किए जाने का प्रस्ताव भी नगर निगम को प्रेषित किया गया। नगर निगम की कार्यकारिणी द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा प्रस्ताव स्वीकार किए जाने पर भाजपा की क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रकाश पाल ने महापौर एवं सभी नगर निगम कार्यकारणी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह नामकरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सबने मेरे जन्म दिन पर सड़क का नाम पंडित जी के नाम से किया। आप सभी को आभार।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप