संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की माैत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
देवरिया, 28 अप्रैल (हि.स.)। उतर प्रदेश के देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। पिता की सूचना पर पुलिस मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थानेदार अमित राय ने बताया कि मुण्डेरा चन्द्र, लमरहिया टोला निवासनी अर्चाच उर्फ प्रियंका सिंह (36), पत्नी जय श्री सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पिता छोटे लाल सिंह ने दी। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

