मजदूर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला,जांच में जुटी पुलिस
देवरिया, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक मजदूर का शव मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काेतवाल दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मईल थाना क्षेत्र के डीगरा सोमाली गांव निवासी मोती प्रसाद (55) का शव धनगड़ा के पास रेलवे लाइन किनारे मिला। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मोती प्रसाद मजदूरी का कार्य करते थे। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि घटना ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

