थार जीप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल
नोएडा, 23 फ़रवरी (हि.स.)। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के प्रयाग अस्पताल के पास एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई- रिक्शा में टक्कर मार दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने थार जीप को कब्जे मे ले लिया है और थार चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 23 फरवरी को थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के प्रयाग अस्पताल के सामने ई -रिक्शा में सवार होकर जा रहे राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश को एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थार जीप को कब्जे में ले लिया है तथा चालक को हिरासत में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

