home page

खेत में आलू बीनते समय एचटी लाइन की चपेट में आया किशोर, मौत

 | 
खेत में आलू बीनते समय एचटी लाइन की चपेट में आया किशोर, मौत


फर्रुखाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में मजदूरी पर खेत में आलू बीन रहा किशोर एचटी लाइन की चपेट में आ गया। परिजनों ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने आदित्य को पीसीआर दिया। उसके बावजूद भी आदित्य को बचाया नहीं जा सका। आदित्य को डॉक्टर दीपक तिवारी ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना भेज दी।

मोहरिकपुर निवासी रामू जाटव का 14 वर्षीय बेटा आदित्य जाटव गांव में ही कक्षा चार का छात्र था और उसके पिता कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करते हैं। बुधवार को आदित्य मजदूरी पर किसी के खेत में आलू बीनने गया था। खेत के ऊपर से बिजली के तार निकले हुए थे। तार की चपेट में आने से आदित्य वहीं पर गिर गया। ग्रामीणों ने आदित्य के पिता को सूचना दी। जब तक पिता कोल्ड से आदित्य के पास पंहुचा तब तक काफी देर हो चुकी थी लेकिन सारे परिजन आदित्य को लेकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुंचे।

लोहिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने सीपीआर देने के बावजूद भी बच्चे को बचा नहीं पाये। मृतक आदित्य दो भाई और दो बहने हैं, आदित्य सबसे छोटा था बड़ी बहन रूचि और निवेश की शादी हो चुकी है।

आदित्य के परिजनों का रो—रो कर बेहाल हैं। कोतवाल विनोद पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar