home page

राप्ती नदी में मिला किशोरी का शव, क्षेत्र में सनसनी

 | 

देवरिया, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एकोना थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगवा गांव की रहने वाली खुशी (16) पुत्री दीपू का शव शुक्रवार को राप्ती नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर गांव में भारी भीड़ जुट गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया।उन्होंने बताया कि किशोरी तीन दिन पहले घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को नगवा गांव के पास राप्ती नदी में एक किशोरी का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना एकौना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक