home page

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल

 | 
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल


अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल


अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल


देवरिया, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से सभी पुलिसकर्मियों की दौड़ कराई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का आयोजन किया गया।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी-112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरओ प्लांट, आरटीसी मेस तथा विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। यूपी-112 पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य संसाधनों की जांच करते हुए उनकी नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव और कुशल संचालन के निर्देश दिए।

उन्होंने गार्द कमांडरों एवं विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी परेड कराई गई। इसका उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कार्यशैली में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक