टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला विशाल मशाल जुलूस
मुरादाबाद 13 अप्रैल (हि. स.)। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ मुरादाबाद के तत्वाधान में सोमवार शाम को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क से प्रारंभ हुआ और विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट तक गया। जहां शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक टीईटी की अनिवार्यता खत्म नहीं होगी हमारा विरोध प्रदर्शन आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष करण सिंह, टीएससीटी के जिला अध्यक्ष सुधीश पाराशरी, विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, अटेवा के जिला अध्यक्ष सैयद अफजल अली, शिक्षक नेता मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

