home page

मुरादाबाद के विदुषी एवं विद्वान शिक्षक-शिक्षिकाएं गुरु सम्मान-2026 अवार्ड से सम्मानित

 | 
मुरादाबाद के विदुषी एवं विद्वान शिक्षक-शिक्षिकाएं गुरु सम्मान-2026 अवार्ड से सम्मानित


मुरादाबाद, 06 सितम्बर (हि.स.)। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट मुरादाबाद के तत्वावधान में रविवार को मिगलानी सेलिब्रेशन में गुरु सम्मान-2026 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद के विदुषी एवं विद्वान अध्यापकों को गुरु सम्मान-2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश जयंत एवं सदर कोतवाली क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि हमारी संस्था गत 5 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों को गुरु सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। इसी क्रम में आज चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मान पत्र एवं भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना साहू, भगवती देवी स्कूल की डायरेक्टर शिप्रा दीक्षित, लक्ष्मी नारायण कन्या इंटर कॉलेज से विमलेश कुमारी, संवेदना किड्स कॉटेज से श्रुति गुप्ता, मदर केयर प्ले स्कूल से कनिका अग्रवाल, लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल से सौम्या अग्रवाल, विलसोनिया कॉलेज से ज्योतिका सिंह, द जी के वैल्हम कॉलेज से डॉ मनमोहन शर्मा, पीएमएस स्कूल से निशिमा पाठक, बोनी एनी पब्लिक स्कूल से सुनीता, रमा जी पब्लिक स्कूल से रितु गुप्ता, पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल से ज्योति सिंह, आरएसडी अकेडमी से अभिषेक शर्मा, एसबीएस बिलारी से संयोग वशिष्ठ, स्प्रिंगफील्ड कॉलेज से स्वाति शर्मा, एमआई टी वर्ल्ड स्कूल से मंजुला कंबोज, गांधीनगर पब्लिक स्कूल से दिव्या अग्रवाल, आर्यंस इंटरनेशनल से मंजू सिंह, एस एस चिल्ड्रन एकेडमी से डॉ बबीता अग्रवाल, जेनेसिस कोचिंग से शालीन गौर, विल्सोनिया स्कॉलर होम से शुमैला, गोल्डन गेट स्कूल से सचिन घावरी को गुरु सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके 50 वर्ष पूरे करने पर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से डॉ जी कुमार व डॉ कंचन गुप्ता को और शिक्षा के क्षेत्र में उनके 40 वर्ष पूरे होने पर भावना दयाल को सम्मानित किया गया।

संस्था की संस्थापिका डॉ गरिमा सिंह ने कहा कि एक सामाजिक संस्था होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम ऐसे लोगों का सम्मान करें जिन्होंने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है और अपने जीवन का एक दशक अपने क्षेत्र की सेवाओं को दिया है। कार्यक्रम की भव्य सफलता में मेधावी, उर्वशी सिंह, कार्तिक मिगलानी का विशेष सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल