home page

औरैया : भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने शिक्षकों से किया संवाद

 | 
औरैया : भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने शिक्षकों से किया संवाद


बिधूना, दिबियापुर और औरैया में बैठक कर चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

औरैया, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने सोमवार को जिले के बिधूना, दिबियापुर और औरैया सदर में शिक्षकों के साथ बैठक कर संवाद किया। इस दौरान शिक्षक मतदाताओं से संपर्क, चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बिधूना के रैपिड ग्लोबल स्कूल, दिबियापुर के राघव पैलेस और औरैया के भारतीय विद्यालय में आयोजित बैठकों में प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण और भावी पीढ़ी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों का सम्मान करने, उनकी समस्याओं को सुनने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है।

बैठकों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, उनकी अपेक्षाओं को समझने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर रैपिड ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक अनुपम भदौरिया, चेयरमैन राघव मिश्रा, लल्ला शर्मा, मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, चुनाव संयोजक कौशल राजपूत, वासुदेव प्रजापति, संदीप शाक्य, कुलदीप राजावत, नवनीत राजपूत, सर्वेंद्र भदौरिया, पुष्पेंद्र कठेरिया, अरुणा सक्सेना, जॉनी सेंगर और अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार