पाक कला में स्वाद के साथ प्रस्तुति और रचनात्मकता जरूरी : चित्रांशी अग्रवाल
कानपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। खाना बनाने में स्वाद के साथ उसकी प्रस्तुति, रचनात्मकता, स्वच्छता और टीमवर्क का भी विशेष महत्व है। अलग-अलग त्योहारों की थीम पर तैयार किए गए व्यंजनों के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। यह बातें अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष चित्रांशी अग्रवाल ने आयोजित मास्टरशेफ कुकरी प्रतियोगिता के दौरान कहीं।
मंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नौ टीमों के 96 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक पेय पदार्थ, नमकीन व्यंजन और मिठाइयां तैयार कीं। प्रतियोगिता में रंग-बिरंगी त्योहारों की थीम को व्यंजनों में शामिल किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जयपुर की प्रसिद्ध शेफ विनिता सोमानी, नितिन टंडन और डॉ. पारुल अग्रवाल शामिल रहे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुति, रचनात्मकता, त्योहार की थीम, टीमवर्क और स्वच्छता के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में स्पाइस स्पार्कर्स टीम विजेता रही। टीम की कप्तान सपना नेमानी और उप कप्तान शिल्पा कनोडिया रहीं। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष चित्रांशी अग्रवाल, सचिव प्रीति जैन, कोषाध्यक्ष नंदिता गुप्ता, मेंटर ऋचा झंझरिया और इवेंट हेड पियूषी ओसवाल के नेतृत्व में हुआ। अर्पिता महिला मंडल पिछले 30 वर्षों से सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक गतिविधियों के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में मायूर टाइटल स्पॉन्सर और बावर्ची को-पावर्ड बाय रहे। एमकेयू, हॉलिडे टूर्स एंड ट्रैवल्स, अशोक मसाले, दिव्या एम्बर बाय वास्तु कल्प, मोहिनी टी, एम्ब्रोसिया लैब्स बाय पारुल, ब्लूमफिनिटी बाय आर्ची, क्रिएटिव कॉर्नर बाय रुम्मन, वुड्स लाइफस्टाइल स्टोर, जेन्युइन ग्रेन और गोल्डी ग्रुप ने भी सहयोग किया। आयोजकों ने निर्णायकों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और आयोजन टीम का आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

