home page

साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए 15 हजार रुपये

 | 
साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए 15 हजार रुपये


देवरिया, 28 सितंबर (हि.स.)। जनपद की साइबर सेल टीम साइबर अपराधियाें के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए पीड़ित के खाते में 15 हजार रुपये की रकम वापस कराई है।

साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर ने साेमवार काे बताया कि बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुंडी कुंड कला निवासी शुभम राव से 21 सितंबर को साइबर ठगों ने 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने संबंधित खाते में धनराशि होल्ड कराने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 15 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने साेमवार काे थाना पहुंचकर साइबर टीम और थाना पुलिस का आभा प्रकट किया है।----------------

-

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक