home page

सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया

 | 
सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया


लखनऊ, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर अपना दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि देवरिया जिले के गलिया दुधैला निवासी शहीद सुबेदार का पार्थिव शरीर को लेकर परिजन एंबुलेंस से जा रहे थे। वाहन में राजन सिंह पुत्र भूपति सिंह (शहीद का भाई), राम समुझ पुत्र जयसिंह (शहीद का भतीजा), गौरव सिंह पुत्र सत्यवान (शहीद का पुत्र) और जसपाल (चालक) पुत्र अज्ञात निवासी सवार थे। सुलतानपुर के हलियापुर के क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 79.6 किमी पर अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण मौके पर गौरव सिंह व जसपाल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। राजन और राम समुझ सिंह की दौरान इलाज अस्पताल पिठला कुमारगंज जनपद अयोध्या में मृत्यु हो गयी है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूबेदार का इलाज चंडीगढ़ के अस्पताल में चल रहा था। वहां पर उनकी मृत्यु हो गई थी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक