मुरादाबाद के डीलर दाे हजार क्विंटल तक रख सकते हैं चीनी स्टॉक
| Sep 15, 2026, 23:49 IST
मुरादाबाद, 15 सितंबर (हि.स.)। जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए चीनी स्टॉक को लेकर केंद्र सरकार ने डीलरों पर शिकंजा कस दिया है। अब डीलर चार हजार की जगह दाे हजार क्विंटल से अधिक चीनी स्टॉक में नहीं रख सकते हैं। शासन ने पहले डीलरों को चार हजार क्विंटल तक चीनी स्टॉक में रहने की इजाजत दी थी। चीनी की जमाखोरी को रोकने के लिए शासन ने 50 प्रतिशत स्टॉक की सीमा घटा दी है। नई व्यवस्था 15 सितंबर से लागू की जाएगी।
जिला विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने इस मामले में मंगलवार को लिखित रूप से चीनी डीलरों को अवगत कराया है। साथ ही नए आदेश का पालन करने के लिए चेताया है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

