home page

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत तक सीधा सफर

 | 
ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत तक सीधा सफर


--अब मुम्बई का सफर और भी हुआ आसान

प्रयागराज, 13 जून (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत तक पहुंचाने हेतु सूबेदारगंज से वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने शनिवार काे दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 04177-04178 सूबेदारगंज-वलसाड-सूबेदारगंज ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी (साप्ताहिक) 04177 सूबेदारगंज से प्रत्येक मंगलवार 16 जून से 14 जुलाई तक 05 फेरे तथा गाड़ी 04178 वलसाड से प्रत्येक बुधवार 17 जून से 15 जुलाई तक 05 फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 02, सामान्य 08, स्लीपर 08, एसी तृतीय 01 सहित 19 कोच होंगे।

--अब मुम्बई का सफर और भी हुआ आसान

पीआरओ ने आगे बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूबेदारगंज से दादर के मध्य एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन (04175-04176) शुरू करने का निर्णय लिया है। जो हर रविवार को सूबेदारगंज से रवाना होगी। इस नई सेवा के शुरू होने के साथ ही, अब सूबेदारगंज-प्रयागराज से मुम्बई क्षेत्र के लिए रेल सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि गाड़ी सं. 04175-04176 सूबेदारगंज-दादर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी 04175 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार 21 जून से 12 जुलाई तक 04 फेरे तथा गाड़ी 04176 दादर से प्रत्येक मंगलवार 23 जून से 14 जुलाई तक 04 फेरे लेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआर 1, एसएलआरडी 1, सामान्य 5, एसी तृतीय 6, एसी द्वितीय 1, स्लीपर 8 सहित 22 कोच होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र