उप निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
| Apr 20, 2026, 19:28 IST
नोएडा, 20 अप्रैल (हि.स.)। थाना रबूपुरा में तैनात एक उप निरीक्षक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस विभाग में चर्चा है कि उनकी हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा में तैनात उप निरीक्षक अनुपम कनौजिया पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कनौजिया निवासी कल्याणपुर जनपद कानपुर 20 अप्रैल को 11 बजे के करीब ड्यूटी पर थाने में तैनात थे। तभी वह अचानक मूर्छित होकर गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

