home page

घर में अकेली छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 | 
घर में अकेली छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


- किशोरी अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी

औरैया, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में अकेली कक्षा 10 की छात्रा ने रविवार को अज्ञात कारणों से दरवाजे की चौखट से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह अपने मां-बाप की अकेली संतान थी और घटना के समय मां-बाप घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना पर पहुंची बिधूना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानजहांपुर चिरकुआ निवासी लगभग खुशी (16) पुत्री इस्लाम कक्षा 10 की छात्रा थी। छात्रा की गत 10 मार्च को हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हुई थी। रविवार को छात्रा की मां खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। छात्रा घर पर अकेली थी। इस बीच दोपहर लगभग 12 बजे छात्रा खुशी ने मकान का दरवाजा बंद कर अज्ञात कारणों से अपने दुपट्टे से दरवाजे की चौखट के सहारे गले में फांसी का फंदा डालकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान व हल्का प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल करने के साथ मृतका के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार