home page

यमुना में कूदी 12वीं की छात्रा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

 | 

बांदा, 27 अगस्त (हि.स.)। मां बेटी के मामूली विवाद से नाराज बेटी ने उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कमासिन कस्बा निवासी ने गुरुवार सुबह दादों घाट स्थित यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी और एनडीआरएफ टीम की मदद से स्टीमर के जरिए छात्रा की तलाश शुरू कराई, लेकिन गोताखोरों को सफलता नहीं मिली।

कमासिन निवासी बसंत रैकवार की बेटी मंदाकिनी (19) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे वह काम के लिए घर से निकली थी। सुबह करीब नौ बजे वह दादों घाट यमुना पुल के बीच में खड़ी होकर मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दादों घाट चौकी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी और एनडीआरएफ की टीम के साथ स्टीमर से नदी में छात्रा की तलाश कराई जा रही है।

मंदाकिनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसका 16 वर्षीय भाई लखन है। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मंदाकिनी भी दूसरे घरों में खाना बनाने और सफाई का काम कर परिवार की मदद करती थी। घटना के बाद मां आशा देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंदाकिनी उर्फ मंजू के चाचा नीतू रैकवार ने बताया कि वह सुबह 6 बजे आम दिनों की तरह दूसरे घर में साफ सफाई बर्तन साफ करने का काम करने गई थी। मंजू 9 बजे तक काम पर नहीं पहुंची। तो जानकारी मिली कि वह काम पर नहीं आई। काफी ढूढने के बावजूद जब मंदाकिनी उर्फ मंजू का पता नहीं चला। तो इसकी सूचना थाने में दी गई।

पता चला कि दांदौ घाट में किसी लड़की का दुपट्टा बाल क्रिएचर ब्रेसलेट अंगूठी पुल के ऊपर मिले है। जिसकी मेरी बेटी रेखा ने पहचान कर पुलिस को बताया कि बरामद सामान मंदाकिनी उर्फ मंजू का है। जानकारी होने पर पुलिस बल तथा एनडीआरएफ की टीम यमुना नदी में मंदाकिनी की तलाश में जुट गई। चश्मदीदों के अनुसार मंदाकिनी को सुबह 7 बजे दांदौ घाट के समीप फोन में बात करते हुए देखा गया था। कुछ देर बाद मंदाकिनी ने मोबाइल सहित यमुना नदी में छलांग लगा दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह