home page

होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 1066 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

 | 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 1066 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा


औरैया, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस दौरान 1066 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद में पहली पाली में कुल 2496 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमे 1944 ने परीक्षा दी और 552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार केवल 77.88 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, दूसरी पाली में भी 2496 अभ्यर्थियों में से 1942 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 78.20 रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल नजर रखी जा सके। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और उन्हें निर्धारित समय से पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार