home page

बिना अनुमति के बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने पर तनाव

 | 
बिना अनुमति के बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने पर तनाव


एसडीएम व सीओ ने पहुंच मामला कराया शांत

हमीरपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के औड़ेरा गांव के हरिजन बस्ती में सोमवार को बिना अनुमति के डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने होने पर तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना पर उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन महिलाओं ने प्रतिमा नहीं अलग करने दी।

औड़ेरा गांव की हरिजन बस्ती में ग्राम समाज की जमीन पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। वहां मौजूद भारती देवी, कैलाश देवी, मुन्नी देवी, पाना देवी, सकुंतला, भुमानी, प्रेम देवी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग प्रतिमा रखने पर इसका विरोध कर रहे हैं। गांव में तनाव की स्थिति देख मौके पर दरोगा सहित पुलिस कर्मी व लेखपाल को तैनात कर दिया गया है। लेकिन वह लोग प्रतिमा अलग करने नहीं दें रहे है। शाम चार बजे तक महिलाएं बाबा साहेब की प्रतिमा के पास बैठी रहीं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने सोमवार को शाम बताया कि ग्राम समाज की जमीन विवादित है। ग्रामीणों ने बिना अनुमति लिए बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थापित कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा