home page

लू प्रकोप के प्रबंधन में सभी संस्थानों को मिलकर करना होगा कार्य : योगेन्द्र डिमरी

 | 
लू प्रकोप के प्रबंधन में सभी संस्थानों को मिलकर करना होगा कार्य : योगेन्द्र डिमरी


लखनऊ, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और इंटर एजेंसी ग्रुप उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आपदा जोखिम न्यूनीकरण में गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज संगठनों की भूमिका विषय पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विगत कुछ दिनों से तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान से मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं, फसलों एवं प्रदेश की उत्पादन शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लू-प्रकोप के प्रबंधन के लिए सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों को मिलकर कार्य करना होगा तभी मुख्यमंत्री के शून्य परिहार्य मृत्यु दर (Zero Avoidable Mortality) के विजन को साकार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लू-प्रबंधन के लिए विभिन्न उपायों का प्रचार-प्रसार एनजीओ/सीएसओ के माध्यम से समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय