home page

उदय निधि स्टालिन का बयान सनातन विरोधी : डॉ. राजकमल गुप्ता

 | 
उदय निधि स्टालिन का बयान सनातन विरोधी : डॉ. राजकमल गुप्ता


मुरादाबाद, 15 मई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय गो सेवा प्रमुख डॉ. राजकमल गुप्ता ने शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में तमिलनाडु विधानसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री उदय निधि स्टालिन द्वारा दिए गए सनातन विरोधी बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि स्टालिन इस प्रकार का वक्तव्य किसी अन्य मजहब के विरुद्ध देने का साहस नहीं कर सकते हैं। उदय निधि स्टालिन का बयान सनातन विरोधी है।

डॉ. राजकमल गुप्ता ने कहा कि उदयनिधि ने पहले भी सनातन धर्म की तुलना मच्छर, डेंगू और कोरोना से की थी। उनका कहना है कि ये सभी ऐसी समस्याएं हैं जिनका विरोध ही नहीं, बल्कि समाधान भी जरूरी है। उदयनिधि स्टालिन ने संस्कृत भाषा को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत एक मरी हुई भाषा है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल