home page

श्री महाकालेश्वरधाम मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम चरितमानस कथा का शुभारंभ

 | 
श्री महाकालेश्वरधाम मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम चरितमानस कथा का शुभारंभ


मुरादाबाद, 26 मई (हि.स.)। श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर में पुरूषोत्तम मास में श्री राम लला की स्थापना एवं धर्म ध्वज की स्थापना के पश्चात मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम चरितमानस कथा शुभारंभ हुआ। पाकबड़ा से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे से निकाली गई। कलश यात्रा में पीताम्बर वस्त्रधारी सैकड़ों महिलाएं भगवान के भजनों का गुणगान करते हुए नाचते-गाते चल रही थी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व मंदिर की ट्रस्टी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि 31 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर में श्री राम चरितमानस कथा का गुणगान चित्रकूट से आई बहन पुष्पा रामायणी करेंगी। 27 मई को राम जन्म, 28 मई को राम विवाह, 29 मई को वनवास/सीता हरण, 30 मई को राज तिलक और 31 मई को हवन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक और भंडारा 12 बजे से होगा।

आज कलश यात्रा में ओम संस परिवार से महेश चंद अग्रवाल, विमला अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल , शैली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पायल अग्रवाल, रेखा मदान, रामबाबू भटनागर, सुनील अग्रवाल, मंदिर के मुख्य पुजारी गणेशानंद, रवीश पाठक, गौरव, परशुराम तिवारी, अनिल अग्रवाल, राजेश आदि उपस्थित रहे। संचालन राम जी राम ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल