मुख्यमंत्री योगी के दौरे पर सपा का विरोध विफल, मोहित नागर सहित कई को हिरासत में लेकर पुलिस ने छोड़ा
नोएडा, 27 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को जनपद के दौरे के दौरान जिम्स अस्पताल में धरनारत आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ 24 जून की रात को हुई कथित ज़्यादती के विरोध में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। अंत में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक समर्थकों समेत मोहित नागर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मोहित नागर अपने समर्थकों के साथ काले झंडे दिखाकर कर्मचारियों के साथ हुए बर्ताव का विरोध जताना चाह रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। साथ हुए बर्ताव का विरोध जताना चाह रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

