home page

मुरादाबाद के दस खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए चयन

 | 
मुरादाबाद के दस खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए चयन


मुरादाबाद, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न आवासीय छात्रावासों में दाखिला लेने के लिए शहर के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हालांकि इन खिलाड़ियों को अभी केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर से गुजरना होगा। इसके बाद इन्हें खेल के मुताबिक अलग-अलग छात्रावासों में भेज दिया जाएगा।

क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि खेल निदेशक आरपी सिंह के पत्र के मुताबिक केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 15 से 29 अप्रैल तक विभिन्न शहरों में आयोजित हो रहे है। इनमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सूचित कर दिया गया है। चयनित खिलाड़ियों में पांच क्रिकेटर हैं और बाकी अन्य खेलों के हैं।

इन खिलाड़ियों क्रिकेट में कर्णवीर सिंह, प्रतीक दिवाकर, कुनाल दिवाकर, सिद्धार्थ, शिवांक दिवाकर, का चयन हुआ। हॉकी में हिमांशु राज व आदित्य सिंह, कबड्डी में रचित राठी, एथलेटिक्स में अरविंद व पलक का चयन हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल