home page

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में मात्र चालीस प्रतिशत उपस्थित हुए अभ्यर्थी

 | 
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में मात्र चालीस प्रतिशत उपस्थित हुए अभ्यर्थी


प्रयागराज, 14 जून (हि.स)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा रविवार को प्रवक्ता, राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रा) परीक्षा 2025 के 13 विषयों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आज एक सत्र में 09ः30 से 11ः30 बजे तक प्रदेश के 67 जनपदों के कुल 891 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित करायी गई। उक्त परीक्षा में 3,81,605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से कुल 40 प्रतिशत ने परीक्षा दी। परीक्षाएं सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र