home page

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

 | 
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत


औरैया, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय महाजन के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रुरुखुर्द निवासी संजय उर्फ बाबूजी (36) पुत्र राम शंकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मैकेनिक का कार्य करता था। आज दोपहर वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सराय महाजन के पास तेज रफ्तार होने के कारण उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही रूरूगंज चौकी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी रुचि रो-रोकर बेहाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गया है।

रूरूगंज चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार