होली के मद्देनजर एनसीआर परिक्षेत्र के यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनाें के लगेंगे 204 फेरे
प्रयागराज, 05 फरवरी (हि.स)। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेल ने एक व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत कुल 204 फेरे विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी या यहां से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।
यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने गुरूवार को देते हुए बताया कि इनमें से 05 जोड़ी अर्थात कुल 10 विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के स्वामित्व की हैं, जो कुल 36 फेरे लगाएंगी। यह विशेष रेल सेवाएं विभिन्न समय सारिणी के अनुसार 15 फरवरी से 31 मार्च के मध्य संचालित की जाएंगी।
--उत्तर मध्य रेलवे से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04101-04102ः प्रयागराज - लोकमान्य तिलक टर्मिनल 2. गाड़ी सं. 04121-04122ः सूबेदारगंज - चरलापल्ली3. गाड़ी सं. 01922-01921ः वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - पुणे4. गाड़ी सं. 01924-01923ः वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - हड़पसर5. गाड़ी सं. 04151-04152ः कानपुर सेंट्रल - लोकमान्य तिलक टर्मिनल
--मुख्य बिंदु
व्यापक कनेक्टिविटीः कुल 204 फेरे विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के मार्ग से परिचालित होंगी, जिससे आगरा, कानपुर, प्रयागराज और झांसी आदि स्टेशनों सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा।
टिकट बुकिंगः इन “होली विशेष“ ट्रेनों के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्रारम्भ हो चुकी है। यात्री अपनी यात्रा की विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

