मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान में रेलवे ने 1.40 लाख रुपये का वसूला रेल राजस्व
मुरादाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। त्याेहाराें काे ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर अवैध तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियाें के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसके मद़देनजर एक लाख 40 हजार 390 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया है।
मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में रविवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें कुल 1,40,390 का रेल राजस्व वूसल किया गया। अभियान के दौरान मुरादाबाद स्टेशन पर कुल 07 ट्रेनों की जांच की गई।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक मुरादाबाद (द्वितीय ) जितेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा के नेतृत्व में 07 टिकट चेकिंग स्टॉफ एवं एक रेलवे सुरक्षा बल स्टॉफ के सहयोग से अनधिकृत यात्रा एवं बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 186 मामलों में कुल एक लाख 40 हजार 390 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें बिना टिकट यात्रा के 45 मामलों द्वारा 32 हजार 370 रुपये, अनियमित यात्रा के 137 मामलों में 1,05,320 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। धूम्रपान के एक केस द्वारा दाे हजार रुपये तथा गंदगी फैलाने के अंतर्गत 03 मामलों में 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

