home page

मुरादाबाद की 72 से अधिक उद्यमी महिलाओं ने संसद भवन में सुना विशेष सत्र

 | 
मुरादाबाद की 72 से अधिक उद्यमी महिलाओं ने संसद भवन में सुना विशेष सत्र


पीतलनगरी की महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही : प्रिया अग्रवाल

मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। पीतलनगरी मुरादाबाद की प्रगतिशील उद्यमी महिलाओं के संगठन यस वंडर विमेंस के बैनर तले ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सोमवार को संसद भवन का भव्य एवं प्रेरणादायक दौरा किया। मुरादाबाद की 72 से अधिक महिलाएं सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुँचीं और संसद भवन में विशेष सत्र को सुना। जिसका नेतृत्व यस वंडर विमेंस क्लब की डायरेक्टर एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने किया।

प्रिया अग्रवाल ने कहा कि यह दौरा केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद की महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और यह यात्रा उसी परिवर्तन का प्रतीक है।

इस अवसर पर महिलाओं को न केवल देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला, बल्कि ’दर्शक दीर्घा से संसद का सत्र सुनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसने इस यात्रा को और भी विशेष बना दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल