home page

आकांक्षात्मक ब्लॉक राजेपुर का विशेष सचिव राजस्व अतुल वत्स ने किया निरीक्षण*

 | 
आकांक्षात्मक ब्लॉक राजेपुर का विशेष सचिव राजस्व अतुल वत्स ने किया निरीक्षण*


फर्रुखाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के आकांक्षात्मक विकासखंड राजेपुर का विशेष सचिव राजस्व, उत्तर प्रदेश शासन अतुल वत्स ने शुक्रवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष सचिव राजस्व अतुल वत्स ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विकास कार्यों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मरीजों को समय से उपचार, आवश्यक दवाइयां एवं जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। कुपोषण की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। कृषि विभाग को किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं अनुदान संबंधी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर