home page

‘द केरल स्टोरी 2’ की विशेष स्क्रीनिंग से सामाजिक जागरूकता और संवाद को बढ़ावा

 | 
‘द केरल स्टोरी 2’ की विशेष स्क्रीनिंग से सामाजिक जागरूकता और संवाद को बढ़ावा


कानपुर, 01 मार्च (हि.स.)। विश्व भारती विकास संस्थान द्वारा आज रेव थ्री मॉल, कानपुर में फिल्म द केरला स्टोरी 2 की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता, संवाद तथा समसामयिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण दीक्षित ने रविवार को अपने सम्बोधन में कहा कि यह फिल्म केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि समाज को विचार करने, संवाद स्थापित करने और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का आदान-प्रदान तथा संवेदनशील विषयों पर खुला संवाद अत्यंत आवश्यक है।

पूर्व निर्धारित तिथि पर कुछ न्यायिक-न्यायालयीन औपचारिकताओं के कारण आयोजन में अल्प विलम्ब हुआ था, किंतु सभी आवश्यक प्रतिक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात आज स्क्रीनिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय, सुष्मित मिश्रा, अजय अग्रवाल, केडी मिश्रा, तापसी चक्रवर्ती सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप