home page

शरीर का सुरक्षा कवच करें मजबूत : सतीश राय

 | 
शरीर का सुरक्षा कवच करें मजबूत : सतीश राय


--अधिक बीमार होने का कारण है कमजोर इम्यूनिटी

प्रयागराज, 13 अप्रैल (हि.स)। देश में सभी उम्र के लोग पहले की तुलना में अधिक संख्या में बीमार पड़ रहे हैं, वह भी थोड़े-थोड़े समय पर। मौसम बदलते ही बीमार हो जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकसित न होना अर्थात हमारी इम्यूनिटी पावर का कमजोर होना है।

यह बातें एसकेआर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान प्रयागराज रेकी सेंटर पर नि:शुल्क स्पर्श ध्यान कार्यक्रम में जाने-माने स्पर्श चिकित्सक सतीश राय ने सोमवार को कही।

--सभी जीव जंतुओं का अपना सुरक्षा कवच

उन्होंने कहा ईश्वर ने सभी जीव जंतुओं को सुरक्षा कवच प्रदान किया है जो हमारी रक्षा करता है। इम्यूनिटी सिस्टम हमारे सुरक्षा कवच को शक्ति प्रदान करता है। जिससे शरीर जल्दी किसी साधारण बीमारी की चपेट में नहीं आते और अगर हम किसी रोग से अकारण ग्रसित भी हो गए हैं तो उस रोग से निजात पाने में शीघ्र सफल भी होते हैं। इसके विपरीत यदि हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है तो रोग के संक्रमण की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है। हम अपने इस सुरक्षा कवच को आध्यात्मिक भाषा में औरा (आभामंडल या प्रभामंडल) कहते हैं।

--कमजोर सुरक्षा कवच के कारण होते हैं बीमार

कमजोर सुरक्षा कवच के कारण हमें जल्दी थकान का अनुभव होता है। घबराहट, बेचैनी होती है, पेट खराब रहना, जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम का होना जैसे कई छोटे-छोटे रोगों के अलावा बड़े रोगों के होने की आशंका भी बढ़ जाती है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए ध्यान योग के साथ-साथ 7 से 8 घंटे की निद्रा बहुत जरूरी है। इसके अलावा हम अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए अपने दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाकर भी अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं।

सुबह आंख खुलने के पश्चात 20 बार गहरी लंबी सांस लें। पॉजिटिव सोच रखें स्पर्श ध्यान व योग 15 मिनट तक रोज करें। आराम से बैठकर आधा लीटर गर्म पानी घूट घूट कर पिएं, पतले होने के लिए उसमें नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं। दिन में तुलसी के चार-पांच पत्ते एक दाना काली मिर्च व एक लौंग दो गिलास पानी में उबाले एक गिलास रहने पर उस पानी को पिएं। अंकुरित अनाज मौसमी फल हरी सब्जी को महत्व दें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन सी का ज्यादा महत्व है जैसे नींबू, आँवला, मुसम्मी, संतरा, अंगूर, आम जैसे फल ज्यादा लाभ देते हैं।

दिन में ज्यादा हंसी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। हमें ज्यादा ऑक्सीजन प्राप्त होता है जिससे शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है। बीपी, हार्ट, तनाव, डिप्रेशन के रोगों में लाभ होता है। 40 वर्ष के पश्चात हमें कैलोरी की मात्रा कम से कम लेनी चाहिए। ज्यादा कैलोरी और प्रोटीन लेने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। लौकी खाने से कब्ज दूर होता है गैस की समस्या ठीक होती है। पेशाब से संबंधित रोगों में फायदा होता है। लौकी का सूप पीने से लीवर के रोग ठीक होते हैं। दिन के भोजन में दही को जरूर शामिल करें दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व इंसान के शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र