home page

सपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष बने अजय यादव का जौनपुर में भव्य स्वागत

 | 
सपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष बने अजय यादव का जौनपुर में भव्य स्वागत


जौनपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से महाराष्ट्र प्रदेश इकाई का पुनः उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आज़मी द्वारा किया गया।नव-नियुक्त उपाध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को अजय यादव के प्रथम जनपद आगमन पर नगर के मंगलम लॉन, मियांपुर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और महासचिव आरिफ हबीब सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण व बुके देकर उनका स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए अजय यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र की समाजवादी पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और प्रदेश में पीडीए आधारित सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेगी।वहीं जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अजय यादव ने महाराष्ट्र में रहकर हमेशा जौनपुर के लोगों की मदद की और जनपद का मान बढ़ाया है। उनके पुनः उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन की अध्यक्षता राकेश मौर्य तथा संचालन आरिफ हबीब ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव