home page

एसपी ने 104 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

 | 
एसपी ने 104 पुलिसकर्मियों का किया तबादला


क्राइम कंट्रोल करने के लिए हुए पुलिस महकमें में बंपर तबादले

हमीरपुर, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस महकमे में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 104 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की है। इस मेगा ट्रांसफर लिस्ट में कई उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसपी मृगांक शेखर पाठक ने साेमवार काे बताया कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाकर कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। तबादला सूची जारी होते ही जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह बदलाव बेहतर पुलिसिंग और बेहतर परिणाम के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किए गए हैं। ताकि आम जनता को सुरक्षित और पारदर्शी माहौल मिल सके।

क्राइम कंट्रोल करने के लिए हुए पुलिस महकमें में बंपर तबादले

वर्षों से एक ही सुमेरपुर थाना, पुलिस चौकियों में जमे थानाध्यक्षों के कार्यखासों पर पुलिस अधीक्षक ने तबादला एक्सप्रेस चलाकर ताश के पत्तों की तरह फेट दिया है। थाने से करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को वर्षों बाद दूसरे थानों में पटका गया है।

वर्षों से एक ही थाने में चौकियाें में जमे पुलिसकर्मियों को बीती रात पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने हटाकर दूसरे थानों में तैनात किया है। लंबे अर्से से एक ही जगह पर तैनात रहे यह पुलिसकर्मी आने वाले थानाध्यक्षों के कार्यखास बने हुए थे। इन्हीं की मुखबिरों पर थाना क्षेत्रों में होने वाली वारदातों पर कार्रवाई करते थे। जिन पर इनकी कृपा हो जाती थी उन पर थानाध्यक्ष भी मेहरबान हो जाते थे। कभी-कभी इन पुलिस कर्मियों के कारनामे चर्चा का विषय भी बन जाते थे। पुलिस अधीक्षक ने वर्षों से थाने में जमे हुए 15 पुलिसकर्मियों को दूसरे थाने में भेज कर दूसरे थानों से 14 लोगों को यहां लाकर तैनात किया है। तबादला सूची में थाने में तैनात रहे कुछ चर्चित पुलिस कर्मी है इनके तबादला होने से तमाम लोगों ने राहत महसूस करते हुए पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही की प्रशंसा की है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा