home page

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

 | 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले


देवरिया, 07 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने काेतवाली थाना के प्रभारी राकेश कुमार राय काे हटाकर उन्हें भलुअनी थाना की जिम्मेदारी साैंपी है। पुलिस लाइन में तैनात शशि भूषण राय को सदर कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भलुअनी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय काे पुलिस लाइन भेजा गया। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग तथा जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में समय-समय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिए जा रहे हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक