home page

सपा गांव-गांव जाकर मतदाता सूची की जांच करेगी : आमीक जामेई

 | 
सपा गांव-गांव जाकर मतदाता सूची की जांच करेगी : आमीक जामेई


जौनपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आमीक जामेई ने शुक्रवार को मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जौनपुर सहित प्रदेश के किसी भी नागरिक, खासकर पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों के मताधिकार पर कोई आंच न आए।

शुक्रवार को जौनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर सूची की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि किन लोगों के नाम हटाए गए हैं तथा जिनका स्थानांतरण हुआ है, उनके नाम कहां जोड़े गए हैं। पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के पास अब ठोस मुद्दों की कमी है।

—————————

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव