समाजवादी पार्टी ने भाजपा और महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
| May 8, 2026, 16:02 IST
देवरिया, 08 मई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में बरहज नगर में शुक्रवार काे काली मंदिर के पास सपा कार्यकर्ताओं ने कामर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य बढ़ाये जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सपा नेता विजय रावत ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है ।
इस दौरान अमित प्रधान, विकास कुमार ,राहुल सिंह, संजय तिवारी, राजू मिश्रा , अजय गुप्ता, विमलेश तिवारी, राकेश सिंह, संजय चौहान, अखिलेश कुमार, महावीर प्रसाद, आदित्य यादव, विरेंद्र कुमार, अखिलेश मिश्रा इत्यादि लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

