home page

सपा ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

 | 
सपा ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि


सपा ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि


-नेताजी के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जाैनपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यति​थि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया; उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू, शर्मिला रमेश, विकास यादव, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, रामजतन यादव, और रुखसार अहमद सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए तथा नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान समाजवादी महिला सभा की ओर से रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राजेश विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, गुलाब यादव रीठी, कमलेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, डॉ. शबनम नाज, साहबलाल गौतम, हरिश्चंद, यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।---------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव