home page

शाखा प्रभारियों के साथ एसपी ने की गोष्ठी

 | 
शाखा प्रभारियों के साथ एसपी ने की गोष्ठी


बागपत, 03 नवंबर (हि.स.)। बागपत के पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक गोष्ठी की। यह गोष्ठी जनपद की समस्त पुलिस शाखाओं के प्रभारियों के साथ आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने निर्देश दिए कि सभी शाखाओं में आवंटित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विभागीय अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखा जाए तथा सभी कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

गोष्ठी में शाखाओं के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने, लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करें। गाैरतलब है कि शिकायतों के निस्तारण में बागपत पुलिस प्रदेश में प्रथम स्थान पर आई है। जिसके बाद एसपी बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने यह गोष्ठी की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी