home page

नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने रामपुर जिलाधिकारी से की मुलाकात, जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण रोकने की मांग

 | 
नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने रामपुर जिलाधिकारी से की मुलाकात, जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण रोकने की मांग


नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने रामपुर जिलाधिकारी से की मुलाकात, जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण रोकने की मांग


लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रामपुर पहुंचा। यहां दल ने जिलााधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा कि शिक्षा के इस महत्वपूर्ण संस्थान को बचाना हजारों गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा का प्रश्न है। समाजवादी पार्टी शिक्षा, संविधान और छात्रहित की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष में सदैव अग्रणी रहेगी।

माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की इमारत पर बुलडोजर चलाना देश के शैक्षिक ढांचे और शिक्षा के अधिकार की संवैधानिक भावना के विपरीत है। भवन ध्वस्तीकरण का आदेश जनविरोधी कदम है।

प्रतिनिधिमंडल में माता प्रसाद पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष विधान सभा उ०प्र० के अलावा विधायक नसीर अहमद खां, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान विधायक/प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी उ०प्र०, नवाब जान, मौ. हाजी नासिर कुरैशी, मो. फहीम इरफान, शहजिल इस्लाम अंसारी, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, पिंकी सिंह, इकबाल महमूद, राम खिलाड़ी सिंह यादव, महबूब अली, स्वामी ओउमवेश, तसलीम अहमद, मनोज कुमार पारस, राम अवतार सिंह सैनी, समर पाल सिंह, जयवीर सिंह, अजय सागर जिलाध्यक्ष रामपुर, शुभलेश यादव जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, हनी फैसल जिलाध्यक्ष बरेली, मस्तराम सिंह यादव जिलाध्यक्ष बिजनौर, असगर अली अंसारी जिलाध्यक्ष अमरोहा, शमीम खाँ सुल्तानी जिलाध्यक्ष सम्भल, इकबाल हुसैन अंसारी महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बरेली, लक्ष्मी गौतम, प्रदीप यादव गुड्डू, अकीलउर्रहमान शामिल रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा