अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ेगी 01.65 लाख दीदियां

सोनभद्र, 07 मार्च (हि.स.)। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की एक लाख पैसठ हजार दीदियां प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ेंगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने शुक्रवार को बताया कि घरों में प्लास्टिक का प्रबंध करने की मुख्य भूमिका महिलाओं की है, क्योंकि महिलाएं ही प्लास्टिक में से सामान खाली कर उसको बाहर फेंकती है। ग्रामीण महिलाएं अगर ठान ले तो ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम पर्यावरण के क्षेत्र में एक मिशाल साबित होगा।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन में समूह के सभी महिलाओं की बैठक जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण एवं राज्य आजिविका मिशन की प्रभारी सरिता सिंह ने लिया। इस बैठक में सभी दीदियों ने 08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चल रहे अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। सभी दीदियां अपने-अपने घरों में प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए एक बोरा टांगेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी