home page

देवरिया रेलवे स्टेशन पर 11.6 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
देवरिया रेलवे स्टेशन पर 11.6 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


देवरिया, 28 अगस्त (हि.स.)। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 58 शीशी बंटी-बबली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 11.6 लीटर और अनुमानित कीमत 3,190 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहार सियाड़ी मठिया निवासी रामबाबू कुमार (24) के रूप में हुई है। उसके पास एक पिट्ठू बैग मिला, जिसमें 200-200 एमएल की 58 शीशी अवैध देशी शराब रखी थी।

पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपित के विरुद्ध जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपित के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के जरिए शराब लेकर बिहार जाता था और वहां शराब को करीब दोगुने दाम पर बेचकर अपना खर्च चलाता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भी वह शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक