home page

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की माैत, छह माह पूर्व किया था प्रेम विवाह

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की माैत, छह माह पूर्व किया था प्रेम विवाह


नोएडा, 12 अप्रैल (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के एक सोसाइटी के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि करिश्मा (19) पुत्री उमेश ने 6 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार की मौजूदगी में उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी