home page

नाेएडा : अलग-अलग जगहाें पर संदिग्ध परिस्थितियों में छह की मौत

 | 
नाेएडा : अलग-अलग जगहाें पर संदिग्ध परिस्थितियों में छह की मौत


नोएडा, 02 मई (हि.स.)। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण कार्य में लगे एक 31 वर्षीय मजदूर की चोट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने शनिवार काे बताया कि ने बताया कि ज्योति सिद्ध पुत्र बच्चों सिद्ध मूलनिवासी जनपद पलामू झारखंड उम्र 31 वर्ष जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। एक मई को लेबर डे के दिन छुट्टी थी। रात के समय वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। इसी बीच वह लघुशंका करने के लिए गए। थोड़ी दूर पर स्थित एक गड्ढे में वह गिर गए। गढ्ढे के अंदर पड़ी ईट से उनके सिर में चोट लगी तथा उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक -प्रथम क्षेत्र में रहने वाले सामोद पुत्र गौरी राम उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक -प्रथम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के में रहने वाले युवराज त्यागी पुत्र शशि भूषण त्यागी उम्र 70 वर्ष अपने घर में मृत अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मेरठ के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले अब्दुल मन्नान उम्र 60 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले रविंद्र कुमार उम्र 48 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र पुत्र नरदेव उम्र 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि मदिरा के ज्यादा सेवन के चलते उनकी मौत हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी