home page

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस, दो दर्जन से अधिक शादियों और ठगी के आरोपों में घिरा है रिश्तेदार

 | 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस, दो दर्जन से अधिक शादियों और ठगी के आरोपों में घिरा है रिश्तेदार


सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस, दो दर्जन से अधिक शादियों और ठगी के आरोपों में घिरा है रिश्तेदार


सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस, दो दर्जन से अधिक शादियों और ठगी के आरोपों में घिरा है रिश्तेदार


-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी

सीतापुर, 08 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के सेवता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ शनिवार को रेउसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अनुज त्रिवेदी पर महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में महिलाओं को शादी के नाम पर विज्ञापन देकर कथित तौर पर ठगी का शिकार बनाने और 25 से अधिक शादियां करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विधायक की तहरीर पर रेउसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी का विवाह अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी के साथ किया था। विधायक का आरोप है कि विवाह के समय अनुज त्रिवेदी ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताया था। बाद में उनके संबंध में कई ऐसी जानकारियां सामने आईं, जिनसे परिवार को कथित तौर पर धोखाधड़ी और अन्य गंभीर गतिविधियों की जानकारी हुई।

विधायक की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में अनुज त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी और सच्चाई छुपाने के आरोप लगाए गए हैं। रेउसा थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया की विधायक ज्ञान तिवारी की तहरीर पर धारा 318 (4) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला

विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज त्रिवेदी थाना मिश्रिख अन्तर्गत चंद्रावल गाँव के निवासी है, अनुज के पुत्र प्रखर त्रिवेदी के साथ दो वर्ष पूर्व विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी पुत्री डॉ प्रज्ञा तिवारी का विवाह किया था। आरोप है अनुज ने महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में महिलाओं को शादी के नाम पर, समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवा कर अपने को विधुर बताकर अपने जाल में फंसाया और उनके साथ आर्थिक धोखाधड़ी की।

मामले का खुलासा होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया था ठगी का शिकार बनी कई महिलाओं ने बीते दिनों सीतापुर आकर जिलाधिकारी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया था। उसके बाद कल विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी पुत्री के साथ फेसबुक लाइव आकर अपने समधी से सभी प्रकार के संबंध तोड़ लेने की बात कह कर उनके खिलाफ मुकदमा लिखवाने की बात कही थी। फिलहाल विधायक ने आज मुकदमा दर्ज करवा दिया है; पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों और इससे जुड़े दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि अनुज त्रिवेदी पर 25 से अधिक महिलाओं से शादी करने के आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता और मामलों की संख्या की पुष्टि महाराष्ट्र दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश की पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मामले में एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुज त्रिवेदी फिलहाल जेल में बंद हैं। विधायक द्वारा अपने ही समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रेउसा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma