home page

निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-डीएम

 | 
निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-डीएम


निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-डीएम


SITAPUR, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

सीतापुर,05 फ़रवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार को आदर्श तहसील महोली परिसर में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को गंभीरता से परखते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि, सरकारी भवनों में घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि पिलर निर्माण के बाद कहीं भी सरिया दिखाई नहीं देना चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग और मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। भवन के भीतर बनाए जा रहे शौचालयों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के जरिए विकास खंड ऐलिया के ग्राम रोजहा (पोस्ट धौरेमऊ) स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट एवं अन्य विकास कार्यों को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि “कार्य आधे-अधूरे नहीं चलेंगे, सभी विकास कार्य पूर्ण कर हैंडओवर की प्रक्रिया तत्काल सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने निर्देश दिए कि धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के सख्त तेवरों से निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों में हड़कंप की स्थिति रही।

---------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma