भागवत सुनने गई बालिका से दुष्कर्म,लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद , 27 मार्च (हि.स.)। फतेहगढ़ जिले के थाना कमालगंज के एक गांवकी रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची गांव में भागवत सुनने गई थी। इस बीच गांव के अशोक राजपूत ने बच्ची को रुपये का लालच दिया। गांव से दूर एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोती हुई खून से लथपथ अपने घर पहुँची और घटना की जानकारी अवपी माँ को दी। तभी मां घायल बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गई।वहां पर ब्लड बंद करवाने का इंजेक्शन लगवाया। जब बच्ची का ब्लड बंद नहीं हुआ, तो माँ घबरा गई और बच्ची को घायल अवस्था मे लेकर थाने में पहुँची। पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को महिला जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी आरती सिंह महिला जिला अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित बच्ची से घटना की जानकारी ली। इस दाैरान उन्हाेंने आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। टीमें गठित कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

